प्रतिनिधिमंडल ने कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों को विशेष रूप से डेटा एंट्री कार्यों में लगाए जाने के बजाय विद्यालय स्तर पर इन कार्यों का न्यायसंगत वितरण करने, बी.एड. के अभाव में वरीयता एवं प्रधानाध्यापक पद की पात्रता से वंचित किए जाने की समस्या, विशेष बी.एड./सेतु पाठ्यक्रम की व्यवस्था, सेवा एवं कैरियर उन्नयन तथा कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी आधारित कंप्यूटर विज्ञान पाठ्यक्रम लागू करने सहित अन्य मांगें रखीं।
विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें विधानसभा में उठाने तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से वार्ता कर समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अंकुर कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश प्रधान, सचिव लक्ष्मी नारायण जी, समन्वयक विवेक निगम एवं जिला सदस्य प्रभात ज्योति सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।