Events & Workshops
Upcoming seminars, trainings, and registrations.
प्रिय कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक साथियों, अंतिम निर्णय के अनुसार 28 जून (रविवार) को पटना में राज्यस्तरीय महा-आयोजन आयोजित किया जाएगा। यह दिन सभी साथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुना गया है, क्योंकि इसके पहले और बाद में भी अवकाश रहने से अधिक से अधिक साथियों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकेगी। इस आयोजन का उद्देश्य पूरे बिहार के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की एकता, संख्या, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति का सकारात्मक प्रदर्शन करना है। हम अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों के प्रति सरकार एवं शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तथा कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के हित में ठोस पहल की अपेक्षा रखते हैं। संगठन की ओर से सभी माननीय एमएलसी महोदय/महोदया को इस आयोजन का निमंत्रण प्रदान किया जा चुका है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी एकजुटता का परिचय दें, ताकि वे आगामी मानसून सत्र में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के हितों और मांगों को मजबूती के साथ सदन में उठा सकें। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि पूरे बिहार के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के लिए एक-दूसरे से मिलने, संवाद करने, अनुभव साझा करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है। 🗓️ दिनांक: 28 जून (रविवार) 🕚 समय: प्रातः 11:30 बजे 📍 स्थान: पटना आइए, अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यह संदेश दें कि बिहार का कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक समाज संगठित, अनुशासित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। "एकता हमारी शक्ति है, संगठन हमारा संबल है, और शिक्षा हमारा संकल्प है।"
View details